सबलगढ़: रामपुर पुलिस ने 6.5 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की, आरोपी की तलाश जारी
सबलगढ़ मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुरकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 पेटी (330 क्वार्टर) अवैध देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपये बताई गई है।