कुर्था: निघवां में गली-नली निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया पुतला दहन, जल्द निर्माण की मांग
Kurtha, Arwal | Jul 11, 2026 कुर्था प्रखंड के निघवां पंचायत के वार्ड संख्या-7 में गली-नली निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मुखिया सहयोगी सह पैक्स अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की मौजूदगी में एक माह के भीतर निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया था।