पोड़ी उपरोड़ा: रात भर सोते रहे परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव, नकदी, जेवर और सामान लेकर हुए फरार
कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐतमानगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।