कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं को लेकर सीडीओ ने की बैठक, किसानों को मिलेगा लाभ
सीडीओ वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत वॉटरशेड सुधार, प्रभाव क्षेत्र उपचार, आर एंड आर योजना, राजकीय कृषि प्रक्षेत्र अलीगंज में उसर सुधार तथा सात खेत तालाब निर्माण सहित विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।