चूरू: चूरू जिला बीकानेर जोन में पीएम सूर्य घर योजना में पिछड़ा, 16440 सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, केवल 739 ही लगाए गए
Churu, Churu | Apr 29, 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने में चूरू डिस्कॉम बीकानेर जोन में पीछे है। एक साल में 16440 कनेक्शन करने का चूरू डिस्कॉम को लक्ष्य दिया गया। 7857 लोगों ने रूफटॉप सोलर कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किए, लेकिन 28 अप्रैल तक मात्र 739 प्लांट ही लग पाए हैं।