फूलिया कलां: खामोर गांव में 11 हजार केवी लाइन में अचानक हुआ धमाका, कई घरों के उपकरण जले, बड़ा हादसा टल गया
खामोर गांव के आबादी क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 9 बजे को 11 हजार केवी विद्युत लाइन में अचानक जोरदार धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया। हादसे के दौरान लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई और करीब दो मिनट तक तारों में आग व चिंगारियां निकलती रहीं। डेयरी क्षेत्र स्थित बड़े ट्रांसफार्मर में भी शॉर्ट सर्किट होने से वायर जल गए। घटना से कई घरों में पंखे, विद्युत उपकरण जल गए