रामपुर मनिहारन: नानौता में नशे में देवर बना हैवान, गर्भवती भाभी की फावड़े से वार कर हत्या, आरोपी दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा
सहारनपुर के नानौता कस्बे के चाहमंजिल मोहल्ले में रविवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शराब के नशे में धुत युवक आमिर ने अपनी गर्भवती भाभी सना नाज़ की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। सना की करीब एक वर्ष पहले सलमान से लव मैरिज हुई थी और वह पांच से छह माह की गर्भवती बताई जा रही थी। बताया गया कि किसी बात को लेकर देवर-भाभी के बीच कहासुनी हो गई।