हैदरनगर: सरगड़ा गांव में मां की डांट से नाराज़ किशोरी ने पी कीटनाशक दवा, MMCH में इलाज के दौरान हुई मौत
हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरगड़ा गांव में शुक्रवार को मां की डांट से नाराज होकर एक किशोरी ने कीटनाशक दवा पी ली। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।