निघासन: सिंगाही थाना पुलिस ने जानलेवा हमला और दंगा फैलाने के मामले में वांछित आरोपी को नया पुरवा से किया गिरफ्तार
सिंगाही थाना पुलिस ने जानलेवा हमला और दंगा फैलाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी इरफान पुत्र अफसर अली निवासी गांव नया पुरवा मजरा उमरा थाना क्षेत्र सिंगाही को गांव से गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वांछित आरोपी के खिलाफ सिंगाही थाना में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।