छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के तखतपुरा में स्थित खेत में बिजली की लाइन गिरने से आग लग गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वही दो बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।