Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

विष्णुदत्त ओझा के 15वीं पुण्यतिथि पर 166 ने किया रक्तदान। बस्ती । जन सरोकारों के प्रति समर्पित विष्णुदत्त ओझा के 15 वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं वाचनालय टाउन क्लब के परिसर में रक्तदान शिविर ‘रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी’ विषयक संगोष्ठी और सहभोज का आयोजन किया गया । यह जानकारी देते हुये विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि आस्था के बीच 166 लोगों द्वारा रक्तदान के साथ ही स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये स्मृतियों को साझा किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान भावुक विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने कहा कि आज स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा का भौतिक शरीर हमारे बीच नहीं है किन्तु उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला प्रधान आर्य समाज ओमप्रकाश आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सुशील सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, दयाशंकर मिश्र, अनुराग शुक्ल आदि ने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्कसीय आवश्यकता नहीं, यह मानवता के प्रति सभी स्वस्थ नागरिकों का नैतिक और सामाजिक उत्तरदायित्व है। स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की स्मृति में रक्तदान करने वालों में रक्तदान करने वालों में विवेक चौबे अवधेश पाण्डेय, शरद कुमार शुक्ला, अभिषेक पाण्डेय, परमात्मा प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, मुरली मनोहर शुक्ला, ईश्वर चंद, अनिल अंबिकेश्वर दत्त ओझा, कौस्तुभ मिश्रा, आशीष कुमार शुक्ला, अजय चौहान, मानस त्रिपाठी, मुकुल शंकर, श्रीमती पूनम ओझा, अनुपमा ओझा, सर्वेश यादव, धुव चंद्र यादव, आयुष ओझा, सूरज कुमार, अजय कुमार, शिवम सिंह, शाश्वत दुबे, गौरव शुक्ला, आशुतोष, अजीत पाण्डेय, संजय ओझा, कृष्ण कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विवेक सिंह, अंसार अली, इंद्रपाल सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, आशुतोष ओझा, मयंक शुक्ला, कनक जीत पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, पंकज कुमार, विकास तिवारी, सर्वेश त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, श्रीकांत दुबे, शशांक पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव श्वेतांक दुबे, शिवांग शुक्ला, रवि चौबे, नंदीश्वर दत्त ओझा, दिव्यांश खरे, अनूप खरे, नितेश कुमार, दीपक यादव, अवनीश मिश्रा, आदित्य प्रकाश, आदर्श उपाध्याय, आर्यन वर्मा, अमर शुक्ला, ऋषभ, मोहम्मद वासिफ, गंगा नाथ ओझा, आनंद गुप्ता, कमलेश यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रिया शुक्ला, अंकित शुक्ला, निमिष द्विवेदी, प्रदीप त्रिपाठी, अजय कुमार चौधरी, संतोष शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, रतन सोनी, प्रियंक शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र सोनकर, उत्कर्ष उपाध्याय, अमोद कुमार शुक्ला, अनिरुद्ध पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, रवि शंकर दुबे, हर्ष गुप्ता सहित कुल 166 लोगों ने रक्तदान किया । स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर को सम्पन्न कराने में मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय और बस्ती चैरीटेबल ब्लड बैंक, सेवा बलड बैंक के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही रवि चौबे, विवेक प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, विक्रम सिंह कौशिक, संजय ओझा, अम्बिकेश्वर दत्त ओझा, अवधेश मुकेश, डी.पी. यादव, विजय कुमार शुक्ला, जितेन्द्र के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने योगदान दिया।

Basti, Basti | Jul 25, 2026