लेखपाल संघ का 65 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, जरूरतमंदों में बांटे कंबल और फल
बस्ती: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 65 वां स्थापना दिवस तहसील बस्ती सदर सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के संस्थापक पंडित मुरारी लाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर लेखपालों ने संगठन के संघर्ष और उपलब्धियों को याद करते हुए एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस पर लेखपालों ने पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित कुष्ठाश्रम में मरीजों को कंबल, फल और मिठाई वितरित की। वहीं जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भी फल बांटकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में सदर तहसील अध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द गौतम, मंत्री देवेन्द्र कुमार, सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे.......
Basti, Basti | Nov 14, 2026