सितारगंज पुलिस ने आज फिर दो नशा तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
एसएसपी श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
💥 दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 08.76 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद*
👮🏻♂️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को कुल 08.76 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है।
▶️ घटना का विवरण: दिनांक 10.10.2026 को पुलिस टीम शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान नकुलिया रोड पर एचपी पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे पहुंची। इसी दौरान सड़क के दाहिनी ओर किनारे एक मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल चालक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
▶️ दोनों अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 08.76 ग्राम शुद्ध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। अभियुक्त मनप्रीत सिंह से पारदर्शी पन्नी me में 04.30 ग्राम शुद्ध स्मैक तथा अभियुक्त आदित्य राजभर से पारदर्शी पन्नी me 04.46 ग्राम शुद्ध स्मैक बरामद हुई। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹610 नकद, एक मोबाइल फोन, फाइल पेपर के टुकड़े तथा अन्य सामान बरामद हुआ। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK06BJ0878 को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।
▶️ पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर सितारगंज क्षेत्र में बेचते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। अभियुक्तों से स्मैक की आपूर्ति करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
▶️ उक्त बरामदगी के संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 514/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🔹 *गिरफ्तार अभियुक्त*
1. मनप्रीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर।
2. आदित्य राजभर पुत्र रामबूज, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम धनौजी, थाना तुरपट्टी, तहसील कसिया, जनपद कुशीनगर, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी मामा का घर, केदार प्रभु, नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर।
🔹 *पुलिस टीम*
👮🏻♂️ प्रभारी निरीक्षक – श्री सुन्दरम शर्मा
👮🏻♂️ उपनिरीक्षक – श्री जगत सिंह शाही
👮🏻♂️ हेड कांस्टेबल – श्री मतलूब खान
👮🏻♂️ कांस्टेबल – श्री प्रेम कनवाल
Kichha, Udham Singh Nagar | Oct 11, 2026