शाजापुर: एबी रोड स्थित स्टेडियम में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी, 26 जनवरी को होगा जिला स्तरीय आयोजन
शाजापुर में गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां की जा रही है। गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित होगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे परेड रिहर्सल हुई। गणतंत्र दिवस समारोह में परेड में भाग लेने वाले स्कूली बच्चे, पुलिस जवान रिहर्सल में शामिल रहे।