शाजापुर: शाजापुर पुलिस की कार्रवाई: साइबर ठगों के शिकार लोगों के खाते में ₹2,35,534 वापस
साइबर ठगों के शिकार लोगों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए शाजापुर पुलिस ने पीड़ित लोगों के खातों में राशि वापस कराई है। शुक्रवार शाम 4:00 बजे शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि वर्ष 2024 में जिले में साइबर ठगों के शिकार हुए लोगों की 13 लाख 84 हजार 689 रुपए की राशि बैंक खातों में फ्रिज कराई गई।