शाजापुर: 19 जनवरी से हर रविवार स्टेशन रोड पर आनंद उत्सव का आयोजन, नगर पालिका ने लोगों से शामिल होने की अपील की
19 जनवरी रविवार से सुबह 6:00 से 9:00 तक गायत्री मंदिर के सामने स्टेशन रोड पर धोबी चौराहे से महुपुरा चौराहे ट्रैफिक फ्री रोड पर आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।आनंद उत्सव में नगर के युवा, बुजुर्ग और बच्चों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।