शाजापुर: सुनेरा थाना क्षेत्र में हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से मृत बाइक सवार का जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सुनेरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार देर रात को तथागत ढाबे के पास एक कंटेनर ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे घायल युवक जीरापुर निवासी बबलू मालवीय की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। और पुलिस जांच में जुड़ गई है