पोलायकलां: कृषि उपज मंडी पोलायकलां में बड़ी मात्रा में हुई उपज की आवक, कई दिनों बाद 5100 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज विक्रय के लिए आई। मंगलवार को मंडी में 5100 कट्टे उपज की आवक हुई। मंगलवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को मंडी में प्याज की 1300 कट्टे और लहसुन 4800 कट्टे आवक हुई। प्याज दो हजार रुपए क्विंटल तक बिकी। लहसुन तीन हजार पांच साै रुपये क्विंटल तक बिकी।