गिरिडीह: समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया
समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में रविवार को साढ़े तीन बजे तक मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी डॉ विमल कुमार ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, उपाधीक्षकों, अंचल इंस्पेक्टरों और थाना-ओपी प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए।