डिबाई: अनूपशहर के मस्तराम घाट पर डूबे युवक का शव 40 घंटे बाद नरौरा के राजघाट के पास मिला
अनूपशहर के मस्तराम घाट पर डूबे युवक का शव 40 घंटे बाद नरौरा के राजघाट के पास मिला। वहीं स्थानीय लोगों ने गंगा में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया और पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को शव मिलने की सूचना दे दी सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिवार में मातम छा गया।