संभल: संभल के रायसत्ती मोहल्ला क्षेत्र में प्रशासन ने भागीरथी तीर्थ से हटवाया अवैध कब्जा, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा
संभल में सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका की टीम द्वारा संभल के राय सत्ती क्षेत्र में भागीरथ तीर्थ से अवैध कब्जे को हटवाया गया। इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद यह कार्रवाई की गई।