ग्वालियर गिर्द: NEET पेपर लीक पर ग्वालियर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
रविवार शाम 6 बजे ग्वालियर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर छात्रों का भविष्य बर्बाद करने और बार-बार पेपर लीक होने के गंभीर आरोप लगाए।