शिकोहाबाद: नींद में लीन सप्लाई इंस्पेक्टर जसराना राजेश कुमार का वीडियो वायरल, राशन कार्ड विभाग कार्यालय का मामला
जसराना तहसील परिसर स्थित राशन कार्ड विभाग कार्यालय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार शाम 5 बजे क़रीबन तेजी से वायरल हुआ। जिसमें सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपनी कुर्सी पर गहरी नींद में सोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने अपना बयान दिया है।