शिकोहाबाद: मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ रोड पर डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की हुई मौत व दूसरा हुआ गंभीर घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र बिल्टीगढ रोड पर रविवार शाम पांच बजे करीबन एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर पर चढ़ गयी। इस दौरान बाइक सवार एक युवक रोहित पुत्र तेज सिंह उम्र 24, निवासी वजीरपुर जेहलपुर थाना मटसेना की मौत हो गई। जबकि सवार एक अन्य इसी गांव का आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।