शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र भूडा नहर में डूबकर एक छात्रा की मौत, घर से पढ़ने की कहकर निकली थी, बैग व चप्पल किनारे मिले
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र भूड़ा नहर में डूबकर एक छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। घटनाक्रम सोमवार सुबह नौ बजे करीबन का बताया गया। मृतका की शिनाख्त 17 वर्षीय नेहा उर्फ नंदिनी पुत्री भीमसेन निवासी इंदुमई थाना मक्खनपुर के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।