शिकोहाबाद: लाइनपार थाना पुलिस टीम ने वाजिदपुर अंडरपास से 196 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त आशिफ उर्फ पिंचर पुत्र पुत्र गफूर निवासी साठ फुटा रोड थाना रामगढ को 196 ग्राम चरस के साथ रविवार दोपहर सवा तीन बजे करीबन वाजिदपुर अण्डर पास थाना लाइनपार से गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना लाइनपार पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।