शिकोहाबाद: रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद में एक युवक को सिर में रॉड मारकर किया गया घायल
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद रोड पर सिर में लोहे की रॉड मार युवक उमंग निवासी नगला श्रोतीय थाना मटसेना को गंभीर घायल कर दिया गया। घटनाक्रम सोमवार दोपहर सवा बारह बजे क़रीबन का बताया गया। परिजनों का आरोप है एक दिन पहले दवा लेने आसफाबाद गया था तभी स्कूटी में टक्कर मार दी थी एक युवक ने उसी को लेकर विवाद था सोमवार दोपहर बुलाकर फ़िर रॉड मार घायल कर दिया।