इटारसी: फोरलेन हाइवे पर ढाबे में सिगरेट को लेकर विवाद, नगर पालिका सभापति के बेटे पर चाकू से हमला, अस्पताल में इलाज जारी
फोरलेन हाईवे पर एक ढाबे पर सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद की घटना में नगर पालिका सभापति मीरा यादव के बेटे आकाश यादव और ढाबे के कर्मचारी तुलसी अहिरवार पर बदमाशों ने चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। शनिवार सुबह 10 बजे इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने जानकारी दी कि मिंटू और शंभू सहित 4-5 बदमाशों ने सिगरेट विवाद में आकाश और तुलसी पर हमला किया।