केसली: केसली से वन देवी धाम तक निकली 251 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा, पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत
Kesli, Sagar | Oct 4, 2024 शुक्रवार दोपहर केसली से 5 किलोमीटर दूरी स्थित प्रसिद्ध वन देवी धाम तक 251 मीटर विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों ने फूल बरसा कर चुनरी यात्रा का स्वागत किया इसके बाद चुनरी यात्रा प्रसिद्ध वन देवी धाम पहुंची।जहां मां वनदेवी को चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।