केसली: नारायणपुर पड़रई मार्ग पर अवैध शराब परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, ₹29800 की शराब ज़ब्त
Kesli, Sagar | Oct 2, 2024 मुखविर की सूचना पर नारायणपुर पड़रई मार्ग पर दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 15 बीबी 5872 से प्लास्टिक की बोरियों में 258 पाव शराब जिसकी कीमत 29800 बताई जा रही है आबकारी विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए जप्त की है एवं आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्जकर मामले को विवेचना में लिया दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।