केसली: ग्राम कुकवारा से 29000 रुपए की अवैध शराब पकड़ी गई, मामला दर्ज
Kesli, Sagar | Sep 23, 2024 सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम कुकवारा थाना केसली में एक बा रिहायसी आवास में दबिश देकर मनीषा दांगी से 29000 रुपए की 350 पाव अवैध देशी शराब जब्त की है।