घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में विधायक गंगा उइके ने ली पत्रकारवार्ता, घोड़ाडोंगरी में ट्रेनों के स्टॉपेज व कृषि मंडी का किया जा रहा प्रयास
घोड़ाडोंगरी में रविवार को घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने पत्रकारवार्ता ली। इस दौरान विधायक ने कहा कि घोड़ाडोंगरी में जयपुर एक्सप्रेस, रामेश्वरम अयोध्या एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज किया जा रहा है। इसके साथ घोड़ाडोंगरी में कृषि मंडी खोलने का भी प्रयास किया जा रहा हैं।