जैसलमेर: फलसूंड पुलिस ने अपहरण और फिरौती की मांग की वारदात में वांछित तीन मुलजिमों को किया गिरफ्तार
मंगलवार की शाम करीब 7:50 पर जिला पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मीडिया को बताया कि पीड़ित जीवन राम ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि 14 अक्टूबर मनोज दरजी के कहने से जसवंत सिंह सहित अन्य द्वारा हमें जोधपुर से फलसूंड बुलवाकर मेरा अपहरण कर व फिरौती की मांग की सोने की चेन व अंगूठी लूट ली मामले में फलसूंड पुलिस ने कानुदान नरपत दान और मनोज को गिरफ्तार किया