अकलतरा: अकलतरा विकासखण्ड की 56 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद का चयन लॉटरी से किया गया
अकलतरा के जनपद पंचायत के सभा कक्ष में SDM विक्रांत अंचल, तहसीलदार कृष्ण कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश साहू एवं जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु गुप्ता की उपस्थिति में विकासखंड के 56 ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर आरक्षण के लिए पर्ची के माध्यम से ड्रा निकाला गया। प्रक्रिया में बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्र के गांव के लोग शामिल हुए।