कांकेर: विधायक आशाराम नेताम ने मालगांव में पीडीएस गोदाम का किया लोकार्पण
Kanker, Kanker | Oct 4, 2024 कांकेर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक आशाराम नेताम ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत मालगांव में ग्रामवासियों की मौजदूगी में रीति रिवाज से पुजा अर्चना कर नवनिर्मित पीडीएस गोदाम का लोकार्पण किया।लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि पिछडे क्षेत्रों का समुचित विकास करना ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी सरकार की मंशा है।