कांकेर: लोहत्तर में कलेक्टर ने शिविर लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Kanker, Kanker | Oct 3, 2024 राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनने आज दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोहत्तर में गुरुवार को 12 बजे से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जहां काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी समस्याओं और मांगों से जिला प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान शिविर में कुल 164 आवेदन मिले।