कांकेर: ग्राम चौगेल में सेंट्रिंग निकालते समय गिरने से ग्रामीण की सर पर चोट लगने से हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Kanker, Kanker | Oct 3, 2024 मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है जहां गुरुवार की सुबह ११ बजे मृतक चिंताराम कोरेटी निवासी डौंडी लोहारा ग्राम चौगेल में नवनिर्मित मकान में सेंट्रिंग निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक गिरने से उसकी सर पर चोंटे आई और खून बहने लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर जांच में लिया है।