किशनगंज: एमसीएचएन डे पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और टीकाकरण की जानकारी दी गई
जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली आंगनबाड़ी केंद्र नयागांव में द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में एमसीएचएन डे गतिविधि आयोजित हुई। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, आयरन-कैल्शियम सेवन तथा संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं उससे होने वाले लाभों के प्रति भी जागरूक किया गया।