मेरठ: गंगोत्री कॉलोनी में चाइनीज मांजे से निकाला बोरबेल में गिरा हुआ कुत्ते का बच्चा,स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Meerut, Meerut | Feb 19, 2024 गंगोत्री कॉलोनी में ट्यूबल के एक बोरवेल में बीती रात एक कुत्ते का बच्चा गिर गया है।जिसको बाहर निकालने के लिए कॉलोनी वासियों ने एक एनजीओ के साथ मिल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।जेसीबी मशीन ने काम अधूरा छोड़ दिया।सरिया औजार सब फेल हो गए, फिर काम आया बच्चो का चाइनीज मांजा।एक उलझे हुए मांझे को बोरवेल में डाला गया जिसकी मदद से कुत्ते के बच्चे को सकुशल बाहर खींच लिया