लालगंज: देवगांव छैला मस्जिद के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज वीडियो हुआ वायरल
आजमगढ़ जनपद के देवगांव स्थित छैला मस्जिद के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । इस सड़क दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो सोशल मीडिया पर सोमवार को जमकर वायरल होते देखा गया है । बाइक सवार आशीष नामक युवक छैला मस्जिद के समीप अचानक से आगे से आ रहे वाहन से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया ।