Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image
image
image

➡️ 26 जून को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग हरदा द्वारा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार 26 जून को समापन दिवस का आयोजन स्थानीय वृद्ध आश्रम भवन में किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से श्री राजेश जी, पुलिस विभाग से डीएसपी सुश्री अरुणा सिंह , स्वैच्छिक संस्था सार्थक सेवा आश्रय समिति से श्री भागवत सिंह राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों के माध्यम से नशा मुक्ति के क्षेत्र में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न स्कूल कॉलेज से उपस्थित छात्र छात्राओं के माध्यम से नशा मुक्ति पर बनाई गई चित्रकारी की प्रदर्शनी भी लगाई गई । उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि सप्ताह भर विभिन्न विभागों, स्कूल , कॉलेज , धार्मिक संगठन एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से चलाई गई जन जागरूकता गतिविधियों खेल, गायन,वादन ,चित्रकला ,पोस्टर इत्यादि मैं विद्यार्थीयों एवं खिलाड़ियों को अतिथियों के माध्यम से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान से पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियो ने उपस्थित छात्र छात्राओं एवं जनसमूह को नशामुक्ति जन जागरूकता का संदेश दिया । अतिथियों द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों द्वारा तैयार पोस्टर चित्रकला की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही । कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती सुरेंद्र कौर, सार्थक सेवा समिति, पहल सामाजिक संस्था, आर्ट एंड वैल्यू संस्था, शारदे म्यूजिक अकैडमी, फुटबॉल, खो- खो अकैडमी से कर्मचारी एवं मास्टर ट्रेनर व मास्टर वॉलिंटियर उपस्थित रहे। Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #InternationalDayAgainstDrugAbuse #NashaMuktBharatAbhiyaan #Harda #YouthForChange #DrugFreeMP #हरदा

75 views | Harda, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

MORE NEWS