हसनपुर: खेत में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, पिता-पुत्र पर किया हमला, घायल पहुंचे आदमपुर थाने
आपको बता दे की आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन निवासी चंद्रपाल व उसके बेटे मनीष पर गांव के ही रहने वाले नरेश, देवी सहाय और प्रताप ने खेत में मामूली विवाद को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में चंद्रपाल व उसका बेटा मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, बुधवार को करीब 12:00 बजे के आसपास में घायलों ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।