प्रतापगढ़: जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षकों ने जेलर अजय सिंह के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षकों ने जेलर अजय सिंह के खिलाफ शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। बंदी रक्षकों ने आरोप लगाया है कि जेलर अजय सिंह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और भद्दी गालियां देते हैं। इतना ही नहीं, बंदी रक्षकों का यह भी आरोप है कि जेलर मां और बहन की गाली देने के साथ ही जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं।