जनपद के थाना बिंदकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सीतापुर में दिनांक 24.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद के दौरान अपने ही बेटे और बहू पर लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर घायल करने की घटना कारित की गई थी। इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए #Spfhr द्वारा तत्काल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से वार्ता की गई तथा घटना के कारणों व विधिक पहलुओं की गहनता से समीक्षा की गई। #Spfhr द्वारा मौके पर उपस्थित संबंधित पुलिस अधिकारियों को घटना के सभी बिन्दुओं की गहराई से जांच करने, फरार मुख्य अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा प्रभावी विधिक कार्यवाही अमल में लाने हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर #CO बिंदकी, प्रभारी निरीक्षक थाना बिंदकी व अन्य स्थानीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
#UPPolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 24, 2026