बिछिया: अंजनिया में युवाओं ने घायल गाय का कराया उपचार, पेश की सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल
बिछिया विकासखंड के ग्राम पंचायत अंजनिया से मानवता और पशु सेवा की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई। यहां स्थानीय समाजसेवियो,युवाओं ने पिछले करीब एक सप्ताह से घायल अवस्था में घूम रही (एक) गाय का उपचार कराकर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। पब्लिक एप को सोमवार, 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर स्थानीय समाजसेवी एवं युवा आयुष सोनी ने इस संबंध में पूरी जानकारी दी l