महिदपुर: महिदपुर मेले का सीएमओ चंद्रशेखर सोनीस ने किया औचक निरीक्षण
शिवरात्रि से लगने वाले इस मेले में बाहर से आए दुकानदारों व क्षेत्रीय दुकानदारों द्वारा भी व्यवसाय किया जाता है। आज दोपहर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी महिदपुर, विद्युत विभाग से हेमेश बंसल सहित अधिकारी कर्मचारियों ने मेला स्थल का ओचक निरीक्षण किया। सीएमओ चंद्रशेखर सोनीस ने बताया कि आगामी वर्षों में इस गंगावाड़ी मेले को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा।