बिल्हौर: ब्रजवासिनपुर में जमीनी विवाद के चलते घर में आग लगाई गई, जांच शुरू
कानपुर में बिल्हौर के ब्रजवासिन पुरवा गांव में जमीनी विवाद में सगे भाइयों ने पड़ोसी किसान के खेत में बीते दिनों कीटनाशक डालकर फसल नष्ट करने के बाद मंगलवार शाम 5 बजे उसके घर में आग लगा दी। जिससे उसकी गृहस्थी जलकर राख हो गई।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने एक बार फिर पड़ोसी किसान के पुत्रों पर घर में आग लगाने की आशंका जाहिर की।