कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत नसीरपुर गांव में सप्लाई वाटर में सोमवार को दोपहर 1 बजे कीड़े निकलने लगे। इससे आम जनता में।हड़कंप।मच गया। ग्रामीणों का।आरोप है कि पानी की लाइन कई जगह से टूट गई है, इससे वहां पानी भर रहा है, जहां पनप रहे कीड़े आपस पाइप लाइन से घरों में पहुंच रहे हैं।