माधौगंज पुलिस ने नकबजनी की वारदात का किया खुलासा
घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चोरी के माल सहित पकड़ा
🔴 घटना स्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपियों दबोचा।
🔴 आरोपियों की निशादेही पर साडा वाईपास रोड खंडर के पास सोने-चांदी के आभूषण बरामद।
🔴 पकड़े गये आरोपियों से थाना माधौगंज, बहोड़ापुर, गिरवाई एवं कंपू की चार चोरियों का खुलासा हुआ है।
ग्वालियर। 05.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी क आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लकश्र श्रीमती किरण अरिहवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरीक्षक दिव्या तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को अप.क्र. 221/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपियों की पतारसी हेतु तकनीकी सेल को सक्रिय कर घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये और संदिग्धों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दौराने विवेचना जरिये मुखबिर सूचना मिली कि गुप्तेश्वर मंदिर के पास तीन संदेही चोर खडे़ हुए है मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन लोग मंदिर के किनारे रोड़ तरफ खड़ दिखे जो पुलिस देखकर भागने लगे थे जिन्हे घेरकर पकड़ा और उनका नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम विवेक प्रजापति पुत्र देवकी नंदन प्रजापति उम्र 22 साल निवासी शेख की बगिया नई सडक जनकगंज व दूसरे ने अपना नाम राज खान पुत्र परवेज खान उम्र 25 साल निवासी वावन पायगा नई सडक जनकगंज व तीसरे ने अपना नाम फरमान खान पुत्र सलीम खान उम्र 26 साल निवासी शेख की बगिया शांति नगर जनकगंज का होना बताया।
उक्त संदिग्धों से थाना माधौगंज के उक्त अपराध के संबंध में विस्तृत पूछताछ की तो उनके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया और पूछताछ में बताया कि चोरी किये माल को तीनों ने आपस में बांटकर साडा वाईपास रोड खंडर के पास पत्थरों में छिपा दिया है। पुलिस द्वारा उक्त आरोपीगणों को साडा वाईपास रोड खंडर के पास ले जाकर आरोपी विवेक प्रजापति ने अपने हिस्से में आये चोरी का माल पत्थरों से निकालकर जप्त कराया जिसमें 02 हार, 03 चूडी, 01 अंगूठी, 01 नथ सोने जैसी धातु की एवं आरोपी राज खान ने अपने हिस्से में आये चोरी का माल पत्थरों से निकालकर जप्त कराया जिसमें 02 चूडी, 02 हार, 01 कान का टाप्स, 02 अंगुठी सोने जैसी धातु की एवं आरोपी फरमान खान ने अपने हिस्से में आये माल को पत्थरों से निकालकर जप्त कराया जिसमें 01 हार, 02 चूडी, 01 कान का टाप्स, 01 अंगूठी, 01 नथुनी सोने जैसी धातु की आरोपियों की निशादेही पर विधिवत जप्त की गई। पकड़े गये आरोपियों ने थाना माधौगंज के अलावा थाना बहोड़ापुर, गिरवाई एवं थाना कम्पू में भी चोरियों की बारदात करना स्वीकार किया है। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा आरोपियों को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं तथा शेष चोरी के माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- ज्ञात हो कि दिनांक 26.08.2026 की शाम फरियादी हर्षवर्धन सिंह तोमर निवासी संभाजी विलास कॉलोनी गली नं.02 लाला का बाजार माधौगंज जिला ग्वालियर अपने परिवार सहित रक्षाबंधन के अवसर पर अपने पिता के घर मुंगावली, जिला अशोकनगर चले गए थे तथा घर की देखरेख हेतु मुँहबोले मामा साधूसिंह गुर्जर को घर पर छोड़ गए थे। साधूसिंह गुर्जर द्वारा दिनांक 28.08.2026 को प्रातः करीब 06ः30 बजे घर में ताला लगाकर अपने घर चले जाने के बाद दिनांक 30.08.2026 की शाम करीब 06ः35 बजे वापस आने पर घर के ताले टूटे हुए मिले तथा चोरी की जानकारी फरियादी को दी गई। फरियादी दिनांक 31.08.2026 को रात्रि करीब 03ः00 बजे ग्वालियर स्थित अपने घर पहुँचे, जहाँ मकान की पहली एवं दूसरी मंजिल के गेट तथा कमरों में रखी अलमारियों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों की जांच करने पर करीब 01 लाख रुपये नगद, 05 सोने के हार, 10 लेडीज सोने की अंगूठियां, 01 जेन्ट्स सोने की अंगूठी, 12 सोने की चूड़ियां, 01 सोने की चेन, 01 जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, 02 जोड़ी चांदी की पायल एवं 01 चांदी की चेन गायब मिली। अज्ञात चोर द्वारा मकान की बाउंड्री कूदकर अंदर प्रवेश कर सीढ़ियों के रास्ते पहली एवं दूसरी मंजिल पर जाकर गेट व अलमारियों के ताले तोड़कर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माधौगंज में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 221/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार चोर:-
1. विवेक प्रजापति पुत्र देवकी नंदन प्रजापति उम्र 22 साल निवासी शेख की बगिया नई सडक जनकगंज
2. राज खान पुत्र परवेज खान उम्र 25 साल निवासी वावन पायगा नई सडक जनकगंज, ग्वालियर
3. फरमान खान पुत्र सलीम उम्र 26 साल निवासी शेख की बगिया शांतिनगर जनकगंज,ग्वालियर
*आरोपियों से चोरी का माल बरामद*:-
1. आरोपी विवेक प्रजापति के हिस्से के - 02 हार, 03 चूड़ी, 01 अंगूठी एवं 01 नथ, सोने जैसी धातु के।
2. आरोपी राज खान के हिस्से के- 02 चूड़ी, 02 हार, 01 कान का टॉप्स एवं 02 अंगूठी, सोने जैसी धातु के।
3. आरोपी फरमान खान के हिस्से के- 01 हार, 02 चूड़ी, 01 कान का टॉप्स, 01 अंगूठी एवं 01 नथुनी, सोने जैसी धातु के।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरी. दिव्या तिवारी, उनि. उन्नति उपाध्याय, उनि विश्ववीर जाट सायबर सेल ग्वालियर, प्रधान आरक्षक संतोष तोमर, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र गिल,आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक गौरव तोमर, आरक्षक देवेश कुमार, आरक्षक जितेंद्र तुरेले, आरक्षक मुनेश, आरक्षक आशीष कुमार, थाना अपराध से प्रधान आरक्षक लोकेंद्र चौहान, आरक्षक जयहिंद जादोन, महिला आरक्षक नेहा, डॉली, अनु थाना माधौगंज की सराहनीय भूमिका रही है। #mppolice