झांसी के मऊरानीपुर में आग की एक घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुरानी मऊ मोहल्ले में खड़े चार पहिया वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहनों से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में मोहल्लेवासियों ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Jhansi, Jhansi | Nov 21, 2026